सहरसा। पतरघट अंचल के 11 पंचायतों के लिए प्रारंभ हुए जमीन सर्वे के लिए भू-स्वामियों को प्रमाण पत्र जमा करना होगा। रविवार को प्रखंड स्तरीय सर्वे कार्यालय पंचायत सरकार भवन विसनपुर में आयोजित रैयतों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में यह जानकारी सहायक बंदोबस्त अधिकारी राहुल कुमार ने दी। कहा कि अब वही व्यक्ति जमीन के मालिक हो सकते हैं जिसके पास जमीन संबंधित मालकिना कागजात होगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड सदस्य और ग्राम कचहरी पंच को एक फार्म उपलब्ध कराया गया है। सभी रैयत उस फार्म को भरकर कार्यालय में जमा कर दें ताकि सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जा सके। कानूनगो मो. इरसाद आलम ने कहा कि लंबे समय के बाद सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया है। अधिकांश जमीन का खतियान पुराने समय का है जिसके नाम से खतियान है। अधिकतर लोगों के परिवार कई भागों में बांटा गया है, लेकिन उन्हें जमीन का मालिकाना हक नहीं है। किंतु इस बार के सर्वे में सभी प्रकार की त्रुटियों में सुधार किया जाएगा। अमीन निशार आलम, अभय कुमार झा और इटीएस ऑपरेटर राजेश कुमार रंजन ने जमीन सर्वे से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
Monday, September 21, 2020
जरूरी खबरें/सहरसा:सर्वे के लिए भू-स्वामियों को देना होगा प्रमाण-पत्र
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002