मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार के शास्त्री चौक पर किराना दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने एक लाख 10 हजार रुपये ले भागे।
जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले की सीमा पर स्थित शिशुशआ निवासी रवि यादव स्टेट बैंक से एक लाख 10 हजार रुपये निकाल कर रुपये, पासबुक, एटीएम व अन्य महत्वपूर्ण कागजात बाइक की डिक्की में रखे थे। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में इसकी सूचना देकर कागजात व रुपये बरामद करने की गुहार लगाई है।