सहरसा। सौरबाजार आरटीपीएस तत्काल काउंटर पर कार्यरत कार्यपालक सहायक अमित कुमार की असामयिक मौत हो गई। उनका इलाज पटना के आइजीएमएस अस्पताल में चल रहा था। वे करीब 35 साल के थे। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। उनके मौत के बाद सौर बाजार ब्लाक में शोकसभा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अमित काफी मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ, सेवाभाव से कार्य करने वाले कर्मी थे। उनकी कार्यशैली अत्यंत ही सराहनीय एवं सहयोगपूर्ण थी। संवेदना व्यक्त करने वालों में बीडीओ सोनिया ढ़ंढ़निया, सीओ श्रीनिवास, सीआई राकेश झा, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नूर आलम, कुमारी सोनी, मौसम कुमारी, अरुण कुमार, रघुनाथ कुमार, खुशबू कुमारी, आधार सुपरवाइजर गोदावरी कुमारी,लालू यादव, अमित साह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Wednesday, September 16, 2020
सहरसा/इलाज के दौरान कार्यपालक सहायक का निधन
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002