सहरसा। सहरसा-सोनवर्षा कचहरी मुख्य सड़क पर बुधवार को सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर में एक बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक धकजरी निवासी छोटकन शर्मा के पुत्र राजकुमार को स्थानीय लोगों और स्वजनों के द्वारा इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया। जहां इलाज जारी है।
बताया जाता हैं कि घायल युवक मोटर से खड़गपुर बाजार से गांव आ रहा था। इसी दौरान तेज गति में सड़क किनारे बिशनपुर में बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली की खंभे से टकरा गई जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।