सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव साइफन पुल के समीप मंगलवार की रात अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने बड़गांव साइफन पुल के निकट मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया और युवक को पीटने के बाद फरार हो गये। इस बाबत पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर बाइक की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है।
बड़गांव निवासी विकास कुमार अपने चाचा अमरेश कुमार के साथ लक्ष्मीपुर बड़गांव स्थित अपने रिश्तेदार से मुलाकात कर हीरो सुपर स्प्लेंडर प्लस नंबर बीआर 43 टी 6718 से मंगलवार की रात अपने घर लौट रहा थे। इसी दौरान बड़गांव साइफन पुल के निकट करीब पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने पीड़ित को घेर लिया और हथियार के बल पर पीड़ित के साथ मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गये।