Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/BIHAR:बैंक मैनेजर की पत्नी को मिली बेटी को अगवा करने की धमकी, ससुर पर लगाए कई गंभीर आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 24, 2020

बड़ी खबर/BIHAR:बैंक मैनेजर की पत्नी को मिली बेटी को अगवा करने की धमकी, ससुर पर लगाए कई गंभीर आरोप

भागलपुर। भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक पद पर तैनात भवेश भाष्कर की पत्नी महिमा भारती को बेटी के अपहरण की धमकी मिली है। धमकी देने वालों ने कहा है कि उसकी बेटी को अगवा कर लेंगे। महिमा भारती ने धमकी की बाबत मोजाहिदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार झा बुधवार को मिली शिकायत पत्र के अवलोकन बाद जांच शुरू कर दी है।

पूर्व में ससुर ने महिमा को मार दी थी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली

महिमा भारती के ससुर पूर्व भाजपा नेता सूर्यशंकर साह ने दहेज के लिए उसे प्रताडि़त कर काफी परेशान किया था। उसी दौरान महिमा को 12 मई 2019 को ससुर ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी थी। तब पेट में गोली लगी थी। महिमा को नाजुक हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गय था। तब उसकी जान उपचार के दौरान बचा ली गई थी। तब महिमा के पति भवेश भाष्कर मुजफ्फरपुर में भारतीय स्टेट बैंक में अस्सिटेंट मैनेजर पद पर तैनात थे। भवेश भास्कर और महिमा भारती ने फरवरी 2016 में प्रेम विवाह किया था। दोनों से एक बेटी भी है।

महिमा विवाह से पहले बांका के अमरपुर में हेल्थ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। महिमा का मायका बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर तथा ससुराल मोजाहिदपुर के मिरजानहाट में है।

गोली मारने मामले में ससुर निकाल बाहर किए गए थे पार्टी से

बहू को गोली मारने मामले में सूर्यशंकर साह को तब भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया था। काफी विरोध-प्रदर्शन बाद नाटकीय ढंग से साह की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर लाइसेंस निलंबन के लिए जिलाधिकारी को लिख दिया था।

 

मुख्‍य बातें

मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर कर रहे मामले की छानबीन

पूर्व में महिला भारती को ससुर ने मार दी थी गोली

तब उसकी जान उपचार के दौरान बचा ली गई थी।