न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 28 सितंबर से खोलने की इजाजत दे हैं। लेकिन वहीं कोचिंग संस्थानों और हॉस्टल को फिलहाल बंद रखने को कहा गया हैं। इसको लेकर भी बहुत जल्द कोई बड़ा निर्णय हो सकता हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद 9वीं से 12वीं तक के बच्चे स्कूल जा सकते हैं। लेकिन कंटेनमेंट जोन के सभी स्कूल अब भी बंद रहेंगे। ऐसे जोन में रहने वाले शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थी को स्कूल जानें पर फिलहाल रोक रहेगी।
आपको बता दें की केन्द्र सरकार से मिली कोरोना गाइडलाइन को लेकर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में 28 सितम्बर से स्कूल खोलने के फैसला लिया गया हैं।
सरकारी आदेश के मुताबिक एक बच्चा सप्ताह में दो दिन ही स्कूल आ पाएगा। इन्हे स्कूल में इधर-उधर घूमने पर रोक होगी। साथ ही साथ इन्हे मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा। इन्हे घर से अपने साथ सेनेटाइजर ले कर स्कूल आना होगा।