Kosi Live-कोशी लाइव जरूरी खबरें/प्रधानमंत्री आवास योजना का उठाये लाभ, 31 अक्टूबर तक भरें फॉर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 24, 2020

जरूरी खबरें/प्रधानमंत्री आवास योजना का उठाये लाभ, 31 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

न्यूज डेस्क: अगर आप खुद का घर खरीदना चाहते हैं तो आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खरीद सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया हैं। अब आप 31 अक्टूबर 2020 तक फॉर्म भर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन :

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आप सबसे पहले पीएमएवाई की वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाये और पूरी जानकारी प्राप्त करें। इसके बाद आप फॉर्म भरे।


खबर के मुताबिक सस्ता मकान लेने के लिए अब आप 31 अक्तूबर तक एलडीए की शारदानगर विस्तार व बसंतकुंज योजना में बन रहे पीएम आवास योजना के मकानों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की प्रक्रिया चल रही हैं।

आपको बता दें की प्रधानमंत्री आवास योजना के 4512 मकानों के लिए एलडीए ने पंजीकरण खोल रखा है। जबकि 3300 मकानों की बुकिंग हो चुकी हैं। अगर आप भी खुद का मकान लेना चाहते हैं तो आप फटाफट अप्लाई करें।