Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे 35 लोगों से भरी नाव परमान नदी में पलटी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 12, 2020

BIHAR NEWS:दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे 35 लोगों से भरी नाव परमान नदी में पलटी

अररिया में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे 35 यात्रियों से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर परमान नदी में पलट गई। हादसा जिले के सदर प्रखंड होकर बहने वाली परमान नदी के झमटा- महिषाकोल घाट पर शनिवार को हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से अधिकतर लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हालांकि कुछ के अभी भी लापता होने की बात कही जा रही है। इस नाव पर कितने लोग सवार थे इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। नाव पर  दर्जन भर साइकिल और बाइक भी थी। इसमें चार बाइक, आधा दर्जन साइकिल को ग्रामीणों ने नदी से निकाल लिया। नाव अभी भी नही मिली है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास क्षेत्र के लोग महिषाकोल झमटा घाट पर दौड़े-दौड़े पहुंचे।  

सूचना मिलते हीं सदर एसडीओ शैलेश कुमार दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, सीओ आदि घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इधर सदर, ताराबाड़ी, कुर्साकांटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई।
 
जानकारी अनुसार झमटा गांव में एक व्यक्ति के निधन होने के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नाव पर सवार हो पुरंदाहा, डोरिया व  मुरबल्ला के झमटा आ रहे थे। बताया जाता है नाविक नही मिलने पर ये लोग खुद नाव चलाने लगे। नाव चलाने की जानकारी नही होने और क्षमता से अधिक लोगों के बैठने के कारण वह किनारा पहुंचने के पहले ही पलट गई।