Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बहू का दूसरे लड़के था अफेयर, ससुर ने किया विरोध तो कर दी हत्‍या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 12, 2020

BIHAR NEWS:बहू का दूसरे लड़के था अफेयर, ससुर ने किया विरोध तो कर दी हत्‍या

जमुई। खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमनवादा गांव के कुराब टोला में शुक्रवार की देर शाम बहू ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर अपने ससुर रामचंद्र रविदास की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके बाद स्वजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना के बाद देर रात घटना स्थल पर पहुंची खैरा थाना की पुलिस द्वारा मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतक के पुत्र मुकेश रविदास ने बताया कि उनकी पत्नी बॉबी देवी दो माह पहले घर से भागकर अपने नैहर कुर्बाटांड़ चली गई थी। इस दौरान कई बार उसे लाने का प्रयास किया गया लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं होती थी। अचानक वह शुक्रवार की शाम ऑटो से अपने पिता ज्योतिष रविदास, मामा गेंधारी रविदास और भाई संतोष रविदास के साथ घर पर आई। उस वक़्त घर पर सिर्फ उनके माता-पिता और महिलाएं थी। इस दौरान नाश्ता भी सभी लोगों को दिया गया। उसके बाद अचानक सभी लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। बहू और उनके साथ आए सभी लोगों ने ससुर की जमकर पिटाई कर दी। लाठी डंडे से काफी प्रहार किया। काफी चोट के बाद वह जमीन पर गिर गए। नाक और सिर से काफी खून बहने लगा। खून निकलता देख सभी लोग फरार हो गए। जबतक परिवार वाले उन्हें उठाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दूसरे लड़के के साथ महिला का चल रहा था अफेयर

बताया जाता है कि महिला का किसी अन्य लड़के के साथ अफेयर चल रहा था जिस वजह से महिला हमेशा किसी बहाना बनाकर बाहर चली जाती थी,  जिसे उनके ससुर रामचंद्र अक्‍सर टोकते थे। वे बाहर जाने से मना भी करते थे। मृतक के पुत्र  मुकेश ने बताया कि वे सूरत में रहकर मज़दूरी करते हैं। उनकी पत्नी कई बार घर से भाग कर नैहर चली जाती थी। जिस वजह से उनकी पीटकर हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम से भी कुछ तथ्य सामने आएंगे। जल्द ही सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. राकेश कुमार, एसडीपीओ जमुई