Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बिहार में महज 150 रुपये के लिए भाई को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 21, 2020

BIHAR NEWS:बिहार में महज 150 रुपये के लिए भाई को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के बेतिया के गौनाहा थाना के हरपुर पिपरा गांव के वार्ड नंबर 11 में मात्र डेढ़ सौ रुपये के लिए चचेरे भाई और भतीजे ने लाठी से पीट-पीटकर राज मिस्त्री मुख्तार राय (45) की हत्या कर दी। घटना सोमवार की सुबह करीब सात बजे की है। मुख्तार राय की हत्या उसके दरवाजे पर ही कर दी गई।

नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि मुख्तार राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया गया। हत्या के आरोपी गिरफ्तारी के डर से घर छोड़ कर फरार हैं। उनकी  गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मुख्तार की पत्नी हाजरा खातून ने पुलिस को बताया कि उसके पति के साथ उनके चचेरे भाई हाकिम राय व भतीजा जालिम राय नरकटियागंज में भवन निर्माण में कार्य करते थे। पति ने ही हाकिम व जालिम को काम लगवाया था। दोनों के काम का 750 रुपया साइड पर से नहीं मिला था। 

सोमवार की सुबह मुख्तार राय साइड पर जाने के लिए साइकिल निकाल रहा था। वह खुद मुख्तार के लिए खाना पैक कर रही थी। तभी चचेरे भाई व भतीजा वहां पहुंचे और मुख्तार से पैसा देने को कहा। उनके पति ने 600 रुपये दे दिया और कहा कि साइड पर काम करने चलो, पुराना पैसा भी मिल जाएगा। लेकिन डेढ़ सौ रुपये नहीं मिलने पर आरोपी खफा हो गए और मारपीट शुरू कर दी। लाठी से दोनों ने मुख्तार राय को पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी बचाने गई तो उसे भी मारा पीटा गया।