हादसे में मृतकों की पहचान कदवा ओपी पुलिस ने कर ली है। मृतकों की पहचान नवगछिया पुलिस जिले के कदवा ओपी क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी बुजुर्ग दिसंबर राय और झारखंड के गोड्डा जिले के गंगटी थाना क्षेत्र के भौंडीया गांव निवासी 45 वर्षीय विजय पंडित, पिता मुनेश्वर पंडित के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल 38 वर्षीय जनार्दन पंडित, 19 वर्षीय मिथिलेश कुमार, 30 वर्षीय निरंजन कुमार, पिंटू कुमार, आकाश पंडित, चालक चंदन जायसवाल, निरंजन रजक, संजय कुमार पंडित सभी गोड्डा के भौंडीया गांव के रहने वाले हैं। एक घायल सुरेश पंडित गंगटी थाना क्षेत्र के ही रुंजी गांव का है।
वहीं दूसरी ओर घटना के संबंध में कदवा थाने में कार्यरत एएसआई संजय यादव ने बताया कि दोनों मृतक और घायलों के परिजनों को मामले कि जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
भागलपुर। नवगछिया प्रखंड के कदवा ओपी क्षेत्र के मिलन चौक के पास फोरलेन के किनारे खड़े ट्रक में टाटा सुमो ने टक्कर मार दी। इससे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, वहीं, नौ मजदूर घायल हो गए। मृतक झारखंड के गोड्डा जिला के गगंटी मोडिहा निवासी भुनेश्वर पंडित के पुत्र विजय कुमार हैं।
इस एप्प को डाऊनलोड कर फ्री में देख पाएंगे आईपीएल2020 लाइव मैच,डाऊनलोड करने के लिए अभी क्लिक कीजिए।
ये लोग हैं घायल
घायलों में मोडिहा गांव के ही योगेंद्र पंडित के पुत्र निरंजन पंडित, भुनेश्वर पंडित के पुत्र जर्नादन पंडित, गुड्डु कुमार यादव के पुत्र मिथलेश कुमार हैं। परमेश्वर पंडित के पुत्र आकाश पंडित, गाड़ी का ड्राइवर मोती लाल जायसवाल के पुत्र चंदन जायसवाल हैं। साथ ही गोड्डा के ही रूनकी निवासी निलाभ पंडित के पुत्र संजय कुमार पंडित, पिंटू कुमार पंडित हैं। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। रोड जाम कर हंगामा करने लगे। कदवा ओपी पुलिस स्थल पर पहुंच कर समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। सभी घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
लॉकडाउन में पंजाब से घर आये थे
बताया गया कि सभी प्रवासी मजदूर हैं। लॉकडाउन में पंजाब से घर आये थे। रोजी रोटी की समस्या को लेकर पुन: सभी लोग पंजाब जा रहे थे। गोड्डा से गाड़ी रिजर्व कर मधेपुरा जा रहे थे। मधेपुरा से बस में सवार होकर पंजाब जाना था। मिलन चौक के पास ड्राइवर द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया। इस संबंध में कदवा ओपी प्रभारी भुनेश्वर राम ने बताया कि टाटा सुमो चालक के विरूद्ध कदवा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। टाटा सुमो व ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया हैं।
लोगों की लग गई भीड़
ट्रक में सुमो की टक्कर के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। लोगों ने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी।