Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां/तेज आंधी और बारिश ने उड़ाया दर्जनों लोगों का आशियाना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 21, 2020

पूर्णियां/तेज आंधी और बारिश ने उड़ाया दर्जनों लोगों का आशियाना

पूर्णिया। तेज आंधी तथा बारिश ने कसबा प्रखंड के घोड़दौड़ पंचायत में जमकर सोमवार को कहर मचाया है। एक दर्जन घरों के छत उड़ गए हैं, वहीं टीन के छत गिरने से मवेशी भी घायल हुए हैं।

सोमवार की अलसुबह आई तेज आंधी तथा बारिश ने कसबा प्रखंड घोड़दौड़ पंचायत के वार्ड 2 तथा 11 में जमकर कहर मचाया। सिम्हरिया तथा महतो टोल के एक दर्जन से भी ज्यादा घरों की छत उड़ गई। इसके कारण ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। मु. हुसैन, लाल मोहम्मद, मु. नजाम, मु. सलीम, मुन्ना महतो ने बताया कि घर की पूरी टीन और सीमेंट शीट उड़ गई। घर गृहस्थी का सामान बिखर गया। तेज हवा के कारण कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टीन छप्पर मवेशी के ऊपर गिरने से मवेशी भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने सोमवार को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है।