Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:बिहार में 107 शिक्षकों की जाएगी नौकरी, सभी के सभी हैं फर्जी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 5, 2020

Bihar News:बिहार में 107 शिक्षकों की जाएगी नौकरी, सभी के सभी हैं फर्जी

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से शिक्षक फर्जी तरीकों से नौकरी कर रहे हैं। इन शिक्षकों पर बिहार सरकार के द्वारा बड़ी कारवाई की जा रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर नवादा से आ रही हैं की यहां 107 शिक्षकों पर बड़ी कारवाई हो सकती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सभी के सभी शिक्षक फर्जी तरीकों से नौकरी प्राप्त किये हैं। इन्होने फर्जी तरीकों से नौकरी ज्वाइन की हैं। खबर के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वहां के बीडीओ को पत्राचार किया है। साथ ही साथ नियोजन को अवैध बताते हुए कार्रवाई करने को कहा गया है। इसको लेकर सभी स्कूलों को नोटिश भी भेज दिया गया हैं।


आपको बता दें की नवादा में 107 शिक्षकों की नियुक्ति प्रखंड नियोजन इकाई वारिसलीगंज के द्वारा 2018 में कर दी गई थी।

इन नियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं हो रहा था। विभाग ने कहा है की इनकी बहाली फर्जी तरीकों से हुई हैं। यहीं कारण है की इन्हे नौकरी से निकाला जा रहा हैं। अवैध बहाल शिक्षकों को विभाग शिक्षक मानने को तैयार नहीं है।