सहरसा। नगर परिषद कार्यालय के समीप से साइकिल चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक वार्ड नंबर 12 निवासी झगरू कुमार को सफाईकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि शनिवार को एक साइकिल की चोरी कर भाग रहा था जिसपर नजर पड़ते ही उसे खदेड़ा गया तो साइकिल छोड़कर भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी हल्की पिटाई भी कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। लोगों का कहना था कि इससे पहले भी कई साइकिल की चोरी हो चुकी है जिसमें इसका हाथ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
यूपी से अपहृत लड़की बरामद
----
सहरसा: यूपी के अयोध्या में दर्ज लड़की के अपहरण मामले को लेकर पहुंची अयोध्या की पुलिस ने सहरसा पुलिस के सहयोग से अपहृत लड़की को बरामद कर लिया। जबकि आरोपित अगवानपुर के मिठठू कुमार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़का व लड़की कहीं कार्य करते थे जिसके बाद यहां आकर रहने लगे। स्वजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था जिस आलोक में कार्रवाई की गई।