मुजफ्फरपुर. जिला पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतरजिला गिरोह (nter-district gang) का पर्दाफाश किया है. इनमें मोतिहारी के कुख्यात अफसर आलम उर्फ लादेन समेत आधा दर्जन लूटेरे शामिल हैं. इनके पास से दो कट्टा, 25 लुटी गई मोबाइल और 34 सिम कार्ड बरामद किये गए हैं. अहियापुर के मुकेश कुमार के बयान पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्जकर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी लूटेरों को न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया है. सीटी एसपी नीरज कुमार सिंह (City SP Neeraj Kumar Singh) ने बताया कि जिले में मोबाइल लूट की घटनाओं के प्रति काफी सजग है. इसी क्रम में गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि बैरिया बस स्टैंड के पास गिरोह के कई शातिर जुट रहें है. सभी वहीं से अलग-अलग इलाके से वारदात को अंजाम देने के लिए निकलेंगे.
सिटी एसपी के निर्देशन पर नगर डीएसपी राम नरेश पासवान प्रशिक्षु डीएसपी साकेत, अहियापुर थानेदार मुकेश कुमार व ब्रह्मपुरा थाने के प्रशिक्षु दारोगा की टीम ने बैरिया बस स्टैंड की सिविल में नाकेबंदी की. इस कार्रवाई में ब्ह्मपुरा थाना के दाउदपुर कोठी के मो. आशिक को पुलिस ने दबोचा. इसके बाद अहियापुर दादर के करण पांडेय, मोतिहारी के कोटवा थाना क्के अहिरौलिया के अफसर आलम उर्फ लादेन, न्यू पुलिस लाइन के मनीष कुमार, मोतिहारी कोटवा के रंजन कुमार और सदर थाना के बीबीगंज आनंदपुरी के मनीष पांडेय को दबोचा गया.
अशिक व करण पांडेय के पास लूटी गई मोबाइल और लोडेड कट्टा बरामद किया गया. साथ ही इनके पास से मोबाइल व सिम बरामद किया गया. पकड़े गए लुटेरों ने पुलिस को बताया कि वे लोग भीड़ से बचने के लिए हथियार रखते हैं. सिटी एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में ट्रेनी DSP ने अच्छा काम किया है. नगर डीएसपी रामनेरश पासवान, प्रशिक्षु डीएसपी साकेत कुमार, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, अहियापुर थानेदार मुकेश कुमार, हरेराम सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रशिक्षु दारोगा रवि प्रकाश व अभिषेक आनंद इस कार्रवाई में शामिल थे.