Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News:लाकडाउन में रेलवे की मनमानी, हर टिकट पर वसूल रहा है तत्काल का किराया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 5, 2020

Saharsa News:लाकडाउन में रेलवे की मनमानी, हर टिकट पर वसूल रहा है तत्काल का किराया

सहरसा। रेलवे ने लॉकडाउन अवधि में अपने राजस्व की भरपाई करने में लगा है। लॉकडाउन के कारण पिछले छह माह से रेल सेवा पूरी तरह से बंद थी। चार सितंबर से 15 सितंबर तक चल रहे एग्जाम स्पेशल ट्रेन के नाम पर रेलवे छात्रों से तत्काल का किराया वसूलने में लगा है। रेल हर टिकट पर पूर्व निर्धारित किराया से अधिक 100-125 रुपये अधिक वसूल रहा है।

सितंबर माह में नीट एवं जेईई मेंस एग्जाम को लेकर राज्य सरकार के अनुरोध पर रेलवे सहरसा से पटना के बीच तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन चला रही है। रेलवे ने सामान्य बोगी के टिकट में भी 25-30 रुपये अधिक लेना शुरू कर दिया है। यात्रियों को पहले सामान्य बोगी में यात्रा करने के लिए अनारक्षित टिकट काउंटर से टिकट मिल जाता था।

लेकिन इस बार रेलवे सामान्य बोगी में भी यात्रा करने के लिए रिजर्व टिकट कटाने का आदेश जारी किया है। इस हिसाब से राज्यरानी में 95 की जगह 125 रुपये का टिकट लग रहा है। वहीं एसी बोगी में पूर्व निर्धारित किराया से 100-125 रुपये अधिक प्रति टिकट रेलवे वसूल रहा है। कई छात्रों ने कहा कि रेलवे छात्रों को सुविधा देने के बजाय आर्थिक दोहन करने में लग गयी है।

हर ट्रेन में सीट है उपलब्ध : सहरसा से पटना के बीच राज्यरानी, इंटरसिटी सहित जनहित एक्स्प्रेस ट्रेन का परिचालन हो रहा है। जिसमें एसी बोगी में सीट उपलब्ध है। पांच सितंबर से नौ सितंबर के बीच राज्यरानी के एसी चेयर कार में करीब हर दिन 60 से अधिक सीट उपलब्ध है। वहीं सामान्य बोगी में भी सीट खाली ही बची हुई है। यही हाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी चेयर कार में मात्र 30 सीट ही बची हुई थी। जनहित एक्सप्रेस में तो एसी बोगी की आधी सीट एक दिन में ही बुक हो गयी है। एसी बोगी में हर घंटे सीट की संख्या घटती जा रही है।

लिया जा रहा है अधिक किराया - ट्रेन का नाम - किराया पहले - वर्तमान किराया- राज्यरानी सामान्य बोगी - 95 - 125- राज्यरानी एसी चेयर कार - 420 - 525- इंटरसिटी सामान्य बोगी- 85 - 110 - इंटरसिटी एसी चेयर कार- 340 - 470 - जनहित सामान्य - 85 - 110- जनहित स्लीपर - 180 - 260- जनहित एसी थ्री - 535- 770- जनहित एसी टू - 725-1025

रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित किराया : रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित किराया लिया जा रहा है। एग्जाम स्पेशल ट्रेन में यात्री किराया रेलवे बोर्ड द्वारा ही निर्धारित किया गया है। उसी आधार पर कम्प्यूटर में इसकी फीडिग की गई है। सरस्वती चंद्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व मध्य रेल