Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/ 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले का आरोपित गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 22, 2020

मधेपुरा/ 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले का आरोपित गिरफ्तार

मधेपुरा। थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 55 वर्षीय बीरेंद्र मंडल को घैलाढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने आवेदन में बताया कि बीरेंद्र मंडल के खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान बीरेंद्र मंडल ने जबरदस्ती की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया की वीरेंद्र मंडल व फुदकुन देवी के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दोनों परिवारों के बीच कलह होता था। इस बात को लेकर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है।

बताते चलें कि पीड़िता के पति और पुत्र लगभग बाहर ही रहकर कमाते हैं। दोनों बाहर से जो रुपये भेजते थे से रुपये जमीन खरीदने के नाम पर बीरेंद्र मंडल को दे देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। इस बावत थानाध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि आरोपित वीरेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।