Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/ 20 दिन बाद अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 25, 2020

मधेपुरा/ 20 दिन बाद अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद।

मधेपुरा। थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग को पुलिस ने बुधवार को बभनगामा चौक से बरामद कर लिया है। अपहरण के आरोपित मौके से फरार हो गया। बालिका को 164 के बयान के लिए उदाकिशुनगंज न्यायालय भेजा गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शेखपुरा पंचायत निवासी नाबालिग के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण का केस दर्ज कराया था। अपहरण का केस दर्ज होने के बाद पुलिस अपहृता की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। 20 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया है।