Kosi Live-कोशी लाइव IPL 2020, KXIP vs RCB:आरसीबी की शर्मनाक हार, किंग्स इलेवन पंजाब 97 रनों से जीता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 25, 2020

IPL 2020, KXIP vs RCB:आरसीबी की शर्मनाक हार, किंग्स इलेवन पंजाब 97 रनों से जीता

IPL 2020 RCB vs KXIP: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का छठा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई में खेला गया। इस मैच में आरसीबी को 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल के शतक के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 206 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 207 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 17 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। 

RCB vs KXIP IPL 2020 Match Live स्कोरकार्ड

बैंगलोर की पारी, विराट समेत पूरा टॉप ऑर्डर हुआ फेल

207 रन के विशाल स्कोर का पीछा कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहला झटका महज 2 रन के स्कोर पर लगा जब देवदत्त पडिक्कल 1 रन बनाकर शेल्डन कॉटरेल का शिकार बने। इसके तुरंत बाद जोश फिलिप को मोहम्मद शमी ने LBW कर वापस भेज दिया। टीम को सबसे बड़ा झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा।कॉटरेल की गेंद पर 1 रन बनाकर रवि विशनोई को वह अपना कैच दे बैठे।

कप्तान कोहली के बाद फिंच को भी रवि ने अपना शिकार बनाया। 21 गेंद पर 20 रन बनकर बल्लेबाजी कर रहे फिंच को उन्होंने बोल्ड कर वापस भेजा। एबी 28 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शिवम दूबे 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उमेश यादव बिना खाता खोले ही रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए और उनकी पारी का अंत रवि ने किया। नवदीप सैनी 6 रन बनाकर आउट हो गए। 

पंजाब की तरफ से मुरुगन अश्विन व रवि बिश्नोई ने 3-3 जबकि शेल्डन कॉटरेल ने दो तो वहीं मो. शमी व मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली। 

पंजाब की पारी, कप्तान केएल का शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी किंग्स इलेवन पंजाब को केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 6 ओवर के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 50 रन जोड़े। हालांकि, सातवें ओवर में युजवेंद्रा चहल ने मयंक अग्रवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया। मयंक 20 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। टीम को दूसरा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा जो 17 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने। 

पंजाब को तीसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल के रूप में लगा जो 5 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर आरोन फिंच के हाथों कैच आउट हुए। केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में पहले 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जब उनको कुछ जीवनदान मिले तो उन्होंने फिफ्टी को सेंचुरी में तब्दील कर दिया। केएल राहुल ने 62 गेंदों में शतक जड़ा और 69 गेंदों में 132 रन बनाकर नाबाद रहे।   

केएल राहुल ने भारत के लिए बनाया नया रिकॉर्ड, IPL में पूरे किए 2000 रन

बैंगलोर ने इस मैच के लिए कोई बदलाव अपनी प्लेइंग इलेवन में नहीं किया, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने टीम में दो बदलाव किए। टॉस के दौरान केएल राहुल ने बताया कि क्रिस जॉर्डन और के गौतम इस मैच में नहीं खेले। इनकी जगह पंजाब ने जेम्स नीशम और मुरगन अश्विन को जगह दी । 

RCB की प्लेइंग इलेवन

देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जोश फिलिपी (विकेटकीपर), वॉशिंटगन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव और युजवेंद्रा चहल।

पंजाब का प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, मुरगन अश्विन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी।

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन में खेले जाने वाले किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबला का इंतजार हर किसी को था। यह मैच टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और भविष्य के कप्तान के तौर पर देखे जा रहे केएल राहुल की टीमों के बीच था। यहां कोहली पर बल्ले और कप्तानी दोनों में राहुल भारी पड़े।

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उतरे बैंगलोर के कप्तान विराट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मयंक अग्रवाल और कप्तान केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दी। इसके बाद शानदार शतकीय पारी खेलकर राहुल ने बैंगलोर के लिए 207 रन का विशाल लक्ष्य तय किया।

विराट पर भारी राहुल का बल्ला

इस मैच में विराट कोहली की बल्लेबाजी पर केएल राहुल का बल्ला भारी पड़ा। एक तरफ जहां पंजाब के कप्तान ने महज 69 गेंद पर 132 रन की तूफानी पारी खेली तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली महज 1 रन ही बना पाए। कोहली ने 5 गेंद का सामना किया और शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर रवि विशनोई को कैच दे बैठे।

कप्तानी में कोहली से बीस रहे राहुल

अगर कप्तानी की बात करें तो यहां भी राहुल ने कोहली को मात दे दिया। आखिरी ओवर में राहुल ने जिस तरह से रन बनाए उसको रोकने में बैंगलोर के कप्तान नाकाम रहे। चौथ विकेट के लिए करुण नायर के साथ मिलकर राहुल ने महज 21 गेंद पर 50 रन की साझेदारी कर डाली। 17.3 ओवर में पंजाब का स्कोर 150 रन था और 20 ओवर के खत्म होने पर 206 रन। मतलब 2.3 ओवर में कुल 50 रन पड़े जिसको रोकना के लिए मुश्किल रहा।

राहुल की बात करें तो शुरुआत से ही उन्होंने ऐसा दबाव बनाया कि महज 4 रन पर तीन विकेट गिर गए थे। डिविलियर्स और फिंच ने जब टीम को संभाला तो गेंदबाजी में बदलाव कर रवि विशनोई लाया। उन्होंने तुरंत ही इस जोड़ी को तोड़ते हुए फिंच को आउट कर दिया। इसके बाद भी वह लगातार बदलाव करते रहे और बड़े लक्ष्य को बैंगलोर के लिए और भी मुश्किल बना दिया।