Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS/सुपौल में कोरोना ने ली एक और की जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 2, 2020

SUPAUL NEWS/सुपौल में कोरोना ने ली एक और की जान


सुपौल। कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यह मौत शनिवार को हुई है। सुपौल जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। मृतक प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर, वार्ड नंबर 7 निवासी 60 वर्षीय भजन ठाकुर है। कोरोना से हुई भजन ठाकुर की मौत की पुष्टि एसीएमओ सह प्रभारी सिविल सर्जन ने भी की है। एसीएमओ सह प्रभारी सिविल सर्जन इन्द्रजीत प्रसाद ने बताया कि भजन ठाकुर पूर्व से बीमार था और उसे कोरोना हो गया था। शनिवार को जांच में वह पॉजिटिव निकला। जिसके पश्चात कल ही उसे त्रिवेणीगंज स्थित कोरोना सेंटर भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि इससे पूर्व डॉ. महेन्द्र चैधरी की मौत 24 जुलाई को कोरोना से हो गई थी। वे वर्षो तक सदर अस्पताल में चिकित्सक के रुप में कार्यरत रहे और सुपौल शहर में ही उसने घर बना लिया था। जिस समय वे कोरोना संक्रमित हुए थे उस समय वे सुपौल में ही थे और जांच में पॉजिटिव निकलने के बाद उसे एम्स पटना इलाज के लिए भेजा गया था। इलाज के दौरान पटना एम्स में ही उनकी मौत हो गई।