Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/350 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 2, 2020

सुपौल/350 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


सुपौल। रात्रि गश्ती के दौरान रतनपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के 14.10 किमी स्पर लालमनपट्टी के समीप रविवार की अब सुबह मोटरसाइकिल सवार दो शराब तस्करों को 350 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही निवासी शंकर चौधरी एवं बजरंग कुमार के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गश्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस दल सुबह 3:30 बजे पूर्वी कोसी तटबंध के 14.10 किमी स्पर लालमनपट्टी के समीप पहुंची तो मोटरसाइकिल पर सवार दो शराब तस्करों को प्लास्टिक की बोरियों में नेपाली देसी दिलवाले सोफी शराब के साथ देखा, जिसे पकड़ कर बोरियों की तलाशी लेने पर उसमें 300 एमएल की 350 बोतल शराब बरामद हुई। इसके बाद बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार कर शराब सहित थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।