Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS/सीएम ने 11 बस स्टैंड का किया शिलान्यास - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 9, 2020

SUPAUL NEWS/सीएम ने 11 बस स्टैंड का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को परिवहन विभाग की कई योजनाओं का योजनाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें जिले के 11 बस स्टैंड का शिलान्यास भी शामिल है।

बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में 1 लाख 90 हजार 300 रुपए की लागत से एक-एक बस स्टैंड का निर्माण होना है। इसके बाद सीएम द्वारा ही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के 38 लाभुकों के बीच सवारी वाहन का वितरण किया गया। अंत में थाना द्वारा चि्ह्तित सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले जिले के दो गुड सेमेरिट को डीएम महेंद्र कुमार और एसपी मनोज कुमार ने अंगवस्त्र और पाग पहनाकर सम्मानित किया। इसमें किशनपुर बाजार के राजकुमार विश्वकर्मा, आशीष कुमार शामिल हैं।

डीएम महेंद्र कुमार ने दोनों गुड सेमेरिटन के काम की सराहना करते हुए लोगों के घायलों की मदद करने की अपील की। कलेक्ट्रेट टीसीपी भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी मुकेश कुमार सिन्हा, अपर एसडीएम अनंत कुमार, परिवहन कार्यालय के प्रधान सहायक बिनोद कुमार, लिपिक अजय कुमार आदि मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट के टीसीपी भवन में शनिवार को गुड सेमेरिटन को सम्मानित करते डीएम।