Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA CORONA NEWS/चिंताजनक:रिकॉर्ड 73 नए मिले मरीज, 1019 हुई संक्रमितों की संख्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 9, 2020

MADHEPURA CORONA NEWS/चिंताजनक:रिकॉर्ड 73 नए मिले मरीज, 1019 हुई संक्रमितों की संख्या

मधेपुरा। शनिवार को रिकॉर्ड 73 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1019 हो गई है। एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मिलने की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। घैलाढ़ प्रखंड की इनरवा पंचायत से 10 मरीज मिले हैं। इसमें से पंचायत के वार्ड नंबर आठ से ही सात व्यक्ति संक्रमित हैं। जबकि वार्ड नंबर सात से दो मरीज मिले हैं। वहीं मधेपुरा शहर क्षेत्र के एक ही वार्ड से 10 संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को कराई गई जांच में शहर के वार्ड नंबर 17 के लक्ष्मीपुर मोहल्ले में एक ही परिवार व उससे जुड़े 10 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा वार्ड नंबर 13 एवं 14 से एक एक संक्रमित मिले हैं।
वहीं सदर प्रखंड के गोढेला वार्ड नंबर सात के एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज से फिर एक कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मुरलीगंज में भी कोरोना ने तेज रफ्तार पकड़ लिया है। मुरलीगंज शहरी क्षेत्र में लगातार मरीज मिल रहे हैं।

मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात से छह एवं वार्ड नंबर 11 से एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा कुमारखंड, बिहारीगंज, पुरैनी एवं शंकरपुर से एक एक मरीज मिले हैं। जबकि ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र से दो नए मरीज मिले हैं।