Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/2352 बोतल शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 9, 2020

सुपौल/2352 बोतल शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे एनएच 57 पर चिकनी गांव के पास ओवरटेक कर पिकअप से 2352 बोतल विदेशी शराब बरामद की। अब पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है कि शराब तस्करी में कौन-कौन शामिल हैं।

उत्पाद अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी बंगाल से शराब की खेप एनएच के रास्ते गुजरने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उत्पाद दारोगा विष्णुदेव यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम एनएच 57 पर नजर रखने लगी।

इस बीच पुलिस गाड़ी को देखते हुए एक पिकअप वान का चालक तेज गति से गाड़ी भगाने लगा। शंका होने पर उत्पाद विभाग की टीम ओवरटेक कर उसे चिकनी के पास पकड़ लिया। पिकअप त्रिपाल से ढंका हुआ था। जवानों ने त्रिपाल हटाकर देखा तो धान के भूसा के बीच छुपाकर रखे कार्टन पर नजर गई। तलाशी में उससे अलग-अलग ब्रांड की 98 पेटी में रखी 2392 बोतल शराब बरामद हुई। मौके से दो तस्कर असिदुल्ला अली और मो. राहुल को गिरफ्तार किया गया। दोनों दार्जलिंग जिले के बागडोगरा और भट्टावारी के रहने वाले हैं। इसके बाद पिकअप को जब्त कर उत्पाद विभाग के बैरक लाया गया।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गाड़ी मालिक राजू कुशवाहा और पकड़े गए तस्करों पर केस दर्ज किया गया है। दोनों तस्कर को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि दरभंगा के पास शराब की डिलीवरी देने जा रहे थे। फोन पर पता बताने के बाद उसे डंप कर वापस चले जाते। उन्होंने बताया कि तस्करों के मोबाइल को खंगाला जा रहा है ताकि गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाबी मिल सके।

टीम में प्रशिक्षु दीपक महतो, पंकज कुमार के अलावा सिपाही, सैप और होमगार्ड के कई जवान भी शामिल थे। रोज कहीं न कहीं से शराब की खेप पकड़ी जा रही है लेकिन माफिया बार-बार बच जा रहे हैं।

उत्पाद विभाग के बैरक में शनिवार को जब्त शराब और तस्कर के साथ उत्पाद विभाग के अधिकारी।