सहरसा। मधेपुरा उदाकिशुनगंज एनएच 106 स्थित पस्तपार पुलिस शिविर के जिरबा धहर चौक पर गुरुवार की रात पस्तपार पुलिस ने गश्ती के दौरान विशनपुर पंचायत के मुखिया पुत्र मनू सादा को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी परशुराम दास ने बताया कि जिरबा नहर चौक पर गश्ती के दौरान कपसिया निवासी शराब तस्कर मनू सादा को 14 पन्नी के थैला में पांच लीटर 600 ग्राम देसी शराब सहित साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मनू सादा पतरघट प्रखंड के विशनपुर पंचायत का वर्तमान मुखिया कन्हैया सादा का पुत्र है। शराब तस्करी के मामले में केस दर्ज करते न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।