मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर लाही के पंचायत भवन में मृत्यु भोज के बहिष्कार को लेकर बहुजन उत्थान संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विजय कुमार ने की। बैठक में मृत्यु भोज के बहिष्कार करने को ले चर्चा की गई।
इसमें सर्वसम्मति से पंचायत के वार्ड 11 निवासी रिकी देवी पति विनोद यादव के घर जाकर मृत्यु भोज न करने को ले विचार-विमर्श किया। संघ के सचिव सह अधिवक्ता राजेंद्र सिंह, अरविद सरदार, विनय कुमार, विकास कुमार, कुंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।