Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर दो लोगों को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

सुपौल/जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर दो लोगों को मारी गोली

सुपौल। थाना क्षेत्र के सोहटा पंचायत में भूमि विवाद को लेकर हुए आपसी तनातनी में दो व्यक्तियों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गुरुवार की रात्रि हुई इस घटना में कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा पीड़ित पक्ष के घर में घुस कर मारपीट की गई और गोली मार कर दो व्यक्ति को जख्मी कर दिया गया। पीड़ित द्वारा थाना को दिए बयान में बताया गया है कि लूटन शर्मा के द्वारा अज्ञात दर्जनों लोगों के साथ पहुंचकर उनके दरवाजे पर जल रही बत्ती गुल कर दी गई और दरवाजे पर चौकी लगाकर सोये वासदेव शर्मा को रस्सी से बांध दिया गया। बांधने के क्रम में वासदेव शर्मा चिल्लाया। उनकी आवाज सुनकर बगल के कमरे में सोयी उमा देवी जग गई। इसी बीच सभी आरोपी उनके आंगन पहुंच गए और सुरेन शर्मा को घर से बाहर निकाल लिया। आरोपियों ने उनकी पत्नी के विरोध पर पत्नी को भी रस्सी से बांधकर कर लाठी-ठंडे से मारना प्रारंभ कर दिया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी जग गए। जिससे घबराकर आरोपियों ने गोली चला दी। घटना में वासुदेव शर्मा के बायें कंधे पर गोली लग गई। वहीं सुरेन्द्र को बाए हाथ पर गोली लग गई। पीड़ित चंदन ने बताया कि बक्सा से जेवर, नगदी 50 हजार बैल बेचकर रखे हुए थे।