Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।खेलने के दौरान मारी गोली, बच्चा जख्मी murliganj news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 23, 2020

मधेपुरा।खेलने के दौरान मारी गोली, बच्चा जख्मी murliganj news

मधेपुरा। मधेपुरा में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हायपट्टी निवासी राम कुमार पासवान का आठ वर्षीय पुत्र आकाश कुमार घर के बगल में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी ने आकाश को गोली मार दी। गोली पेट मे लगी। गोली चलने की आवाज सुन पारिजन दौड़कर पहुंचे और जख्मी हालत में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने बच्चे की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया। बताया गया कि कोल्हापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर एक में खेलने के दौरान बच्चों के आपसी झगड़े में रामकुमार पासवान के सात वर्षीय पुत्र आकाश कुमार को गोली लगी। घायल बच्चे के दादा नंदन पासवान ने बताया कि बच्चे बच्चे के झगड़े में गोली कैसे चली यह पता नहीं चल पाया है।

वहीं मुरलीगंज के चिकित्सक सुधांशू कुमार ने बताया कि बच्चे को गोली लगी हैं। बच्चे के नाजुक हालात को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनो ने घटना को लेकर किसी प्रकार का आवेदन नही दिया हैं। हांलाकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी त्रिलोकी शर्मा एवं रामबहादुर सिंह को दल बल के साथ भेजा गया था। लेकिन घटना स्थल पर पीड़ित परिजनों का कहना हैं कि बच्चे के खेलने के दौरान आपसी झगड़े में इस तरह की घटना हुई हैं। वहीं आस - पड़ोस में चर्चा है पारिवारिक विवाद में गोली चली हैं। वहीं परिजन मामला को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।