Kosi Live-कोशी लाइव स्पेशल रिपोर्ट/बिहार:साली के चक्कर में घरवाली की हत्या करवा रहे है पति,जानिए पूरी खबर BIHAR NEWS - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 23, 2020

स्पेशल रिपोर्ट/बिहार:साली के चक्कर में घरवाली की हत्या करवा रहे है पति,जानिए पूरी खबर BIHAR NEWS




गया में साली को पहले चाकू से गोदकर जीजा ने मार डाला। इसके बाद खुद पर भी चाकू से वार कर खुदकुशी की कोशिश की। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गोदावरी मोहल्ले में रविवार की सुबह की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है वहीं गंभीर रूप से घायल आरोपी जीजा मुन्ना कुमार साहू को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। वहीं पुलिस छानबीन करने में जुट गई है।

साली से शादी की चाहत में पत्नी की सुपारी देकर हत्या करवाई
इससे पहले पटना में बीते 10 जुलाई 2020 को एक शख्स ने अपनी साली से शादी की चाहत और पत्नी से बेटा न होने की वजह से उसकी हत्या कर दी थी।

इससे पहले बात सामने आई थी कि आरोपी की पत्नी रूबी देवी (32) की हत्या रोडरेज मामले में हुई लेकिन जब पुलिस ने मामले की छानबीन की, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो कुछ अलग ही मामला सामने आया। पुलिस को जांच में मालूम हुआ कि महिला को रोडरेज में गोली नहीं मारी गई बल्कि उसके कत्ल के पीछे पति शंभू का ही हाथ था। मामले में एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने मास्टरमाइंड पति शंभू और 2 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में शंभू ने कबूला कि वह अपनी साली से शादी करना चाहता था, उसे लगने लगा था कि दो बेटियों के बाद उसकी पत्नी बेटे को जन्म नहीं दे पाएगी जिसके चलते उसने सारी साजिश को रचकर अंजाम दिया। पत्नी की हत्या के लिए बकायदा उसनें दो अपराधियों से डील की थी।

बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी थी
बता दें कि 9 जुलाई को शंभू अपनी पत्नी और 2 बेटियों के संग जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी। गोली शंभू की पत्नी को लगी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। शंभू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की हत्या बदमाशों ने की है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की जिसके बाद पुलिस की सुई पति शंभू पर ही जाकर अटक गई। कड़ी पूछताछ में उसने अपराध कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी पति और दो हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।