सहरसा। ओपी क्षेत्र के बिसनपुर हटियाचौक के समीप रविवार को एक निजी क्लिनिक के दवा दुकान में दवा लेने पहुंचे कांप पूर्वी पंचायत के गौरवगढ़ वार्ड नंबर छह निवासी एक मजदूर की मौत विद्युत करंट लगने से हो गई। स्वजनों ने बताया कि रमेश मंडल (40) पिता घोघा मंडल अपनी पत्नी शोभिया देवी के साथ लगभग चार बजे शाम बिसनपुर हाट आये थे। हाट के समीप ही एक निजी क्लिनिक में दवा ले रहे थे कि अचानक उसे करंट लग गई। करंट लगने से वहां भगदड़ मच गया। जबतक मजदूर रमेश को इलाज के लिए ले जाया जाता तबतक वह दम तोड़ चुका था। स्वजनों ने बताया कि रमेश राज मिस्त्री का काम करता था। बीमार होने की वजह से निजी क्लिनिक में इलाज करा रहा था। स्जवनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बस यही रट लगाए हुई थी अब उसका गुजारा कैसे होगा।