Kosi Live-कोशी लाइव BSEB/बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, इन लोगों का रद्द हो जाएगा नामांकन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

BSEB/बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, इन लोगों का रद्द हो जाएगा नामांकन

न्यूज डेस्क: बिहार में इंटर का नामांकन चल रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर पटना से आ रही हैं। खबर के मुताबिक बिहार बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है की प्रथम चयन सूची में जिन छात्रों का नामांकन 17 अगस्त तक लेना है उन सभी छात्रों का नामांकन विवरण 18 अगस्त तक ओएफएसएस पर अपलोड कर देना है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।


मिली जानकारी के मुताबिक जो छात्र ग्रेस अंक से मैट्रिक उत्तीर्ण हुए है। उनके लिए भी बोर्ड ने इंटर नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 17 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसलिए छात्र नामांकन में थोड़ी भी देर ना करें और ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन को फटाफट पूरा करें।

आपको बता दें की बिहार बोर्ड ने राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज को 18 अगस्त तक का अंतिम समय दिया है। इस समय तक अगर आप रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं तो आपको दूसरा मौका नहीं दिया जायेगा तथा आपका नामांकन रद्द माना जायेगा।