नई दिल्ली: वन नेशन वन राशनकार्ड का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड को आधार से लिंक करना जरुरी हो गया है। ऐसे में अभी तक आप ने लिंक नहीं कराया तो करा लें जिससे आप भी इस योजना से वंचित ना रहे। बता दे कि बता दें कि राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जैसा कि एक जून, 2020 से वन नेशन वन राशनकार्ड की व्यवस्था पूरे देश में लागू हो गई है। इस स्कीम के तहत एक राशन कार्डधारक पूरे देश में किसी भी राशन की दुकान से सस्ता अनाज खरीद सकेगा।
सरकार राशन कार्डधारकों को सब्सिडी के तहत बेहद सस्ती दरों पर अनाज मुहैया करती है। कोरोना काल में यह और भी जरूरी हो गया कि लॉकडाउन के दौरान पलायन करने वाले मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभ मिल सके। तो जिन लोगों ने अपना राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है, वे तुरंत अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करा लें। तो चलिए हम आपको ऐसा आसान तरीका बता रहें हैं। जिससे आप भी अपना राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकते है।
राशन कार्ड को आधार से ऐसे करें लिंक
– यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की वेबसाइट www. uidai.gov.in पर जाएं। इसके बाद Start Now ऑप्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद वहां अपना पूरा पता भरें और उपलब्ध विकल्पों में से राशन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद वहीं अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करें। ऐसा करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।
– ओटीपी भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस पूरा होने का एक नोटिफिकेशन आएगा। से पोस्ट करने पर आपका एप्लीकेशन वेरिफाई हो जाएगा।
– वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपके राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक हो जाएगा।।