Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/ऑटो व ट्रैक्टर की टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

मधेपुरा/ऑटो व ट्रैक्टर की टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी

मधेपुरा। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज चौक के समीप गुरुवार की शाम ट्रैक्टर और ऑटो के आमने की टक्कर में में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी जख्मियों को मुरलीगंज पीएचसी ले गए। पीएचसी से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मामूली रूप से जख्मी को चिकित्सक ने इलाज कर घर भेज दिया। गंभीर रूप से जख्मी तीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मियों में मुरलीगंज पीएचसी के आशा कार्यकर्ता नीतू देवी, सबिता देवी, श्यामा मंडल सहित अन्य शामिल है। जख्मियों ने बताया कि सभी लोग ऑटो पर सवार होकर जोरगामा गांव से मुरलीगंज जा रहे थे। मीरगंज के मुरलीगंज की ओर से आ रही ट्रैक्टर ने ऑटो में सामने से ठोकर मार दी।