Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/डीएम ने कोरोना जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर किया विदा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 2, 2020

सहरसा/डीएम ने कोरोना जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर किया विदा

सहरसा। जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आमलोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय परिसर से झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को विदा किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं लॉकडाउन को भी हटा लिया गया है। ऐसे में आमलोगों की जागरूकता के बल पर ही इसे काबू किया जा सकता है। कहा कि यह जागरूकता रथ सभी प्रखंडों में भ्रमण कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए आमलोगों को जागरूक करेगा। इसके माध्यम से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि 13 जगहों पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिन लोगों को भी कोरोना वायरस का कोई लक्षण दिखे, वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपने निकटतम पीएचसी पर जाकर इसकी जांच कराएं। समय पर जांच कराने से आप अपना और परिवार के अन्य लोगों की प्राण रक्षा कर पाएंगे। डीएम ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जो टॉल फ्री नंबर लांच किया गया है, उसपर डायल कर भी लोग कोरोना परामर्श केन्द्र से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने एकबार जिलेवासियों से कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए बिना कारण बाहर नहीं निकलने और भीड़- भाड़ से बचने की सलाह दी। कहा कि ज्यादा जरूरी पड़ने पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। अनावश्यक घर से निकलने से परहेज करें।