Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां/महिला के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने का कोशिश कर रहा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ कर कर दी धुनाई, गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 2, 2020

पूर्णियां/महिला के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने का कोशिश कर रहा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ कर कर दी धुनाई, गिरफ्तार


पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत बेलवा गांव में एक युवक को जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दबोच कर जम कर धुनाई कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्णिया अरबिया कॉलेज रोड खजांची थाना के समीप रहने वाला युवक मो. गुड्डू खान पिछले एक वर्ष से बेलवा गांव के एक महिला को परेशान करते आ रहा था। शनिवार को दोपहर युवक मो. गुड्डू बेलवा गांव उक्त महिला के घर पहुंचकर जबरन महिला के साथ मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो उसे जान मारने की भी धमकी देने लगा। अपनी मां के साथ मारपीट करते देख बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि एक मुकदमे के सिलसिले में युवक उसे पूर्णिया कोट में मिला था। जिस दौरान उससे जान पहचान हो गई थी। उसने अपना नाम गुड्डू कुमार बताया था। हाल में कुछ दिन पूर्व वह मुझे कप्तान पुल के अरबिया कॉलेज के समीप ले जाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। जिसके बाद शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने मुझे बचाया। वो मुझे जबरन डरा धमका कर मेरे साथ कई बार अवैध संबंध भी बनाया है। वहीं मौजूद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दिया जिसके बाद घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिया। मौके पर पहुंचे मुफस्सिल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं युवक की बाइक में एक थैली में एक बोतल विदेशी शराब भी मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक की जानकारी कुछ दिन पूर्व मुझे मिली थी हमलोग कई दिन से उसके तलाश में थे आज हमलोगों ने उसे पकड़ लिया।