Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/पशु चारा लाने जा रही छात्रा की डूबने से हो गई मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 2, 2020

सहरसा/पशु चारा लाने जा रही छात्रा की डूबने से हो गई मौत

सहरसा। बिसनपुर पंचायत के वार्ड छह निवासी नारायण राम की 16 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमार. की मौत रविवार को डूबने से हो गई। वह अपने घर से पश्चिम उत्तरबाड़ी टोला के बगल में स्थित बरसाती नदी पार कर मवेशी का चारा लाने अपनी भाभी रिकु देवी के साथ बहियार जा रही थी। अधिक पानी में चले जाने के कारण पैर फिसल गया तथा वह डूब गयी। जबकि साथ जा रही मृतक प्रीति कुमार के भाभी रिकु देवी पानी में डूबने से बाल-बाल बच गई। प्रीति की भाभी के चिल्लाने पर खेतों में आसपास काम कर रहे किसानों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर गहरे पानी से प्रीति को निकाला। लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अजीत कुमार विधि-व्यवस्था पदाधिकारी अनि उदय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना-स्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा। मृतका प्रीति छह भाई बहन में सबसे छोटी थी। बेटी के शव को देख पिता नारायण राम, माता सुदामा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया की प्रीति मध्य विद्यालय बिसनपुर में सातवीं कक्षा की छात्रा थीं।