ग्वालपाड़ा वार्ड सात में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के बयान पर केस दर्ज किया है। ग्रामीण राजेन्द्र पोद्दार की पत्नी संजिला देवी के बयान पर पड़ोसी अनिल यादव, अवधेश यादव सहित छह लोगों को नामजद किया गया है।दर्ज कराए गए केस में उसने बताया कि नल पर बर्तन धोने के दौरान सभी आरोपित आ धमके और उसके बर्तन को फेंकने लगे। मना करने पर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की ।
लोहे के रॉड के हमले से वह गंभीर रूप जख्मी हो गई। दूसरे पक्ष के दशरथ यादव की पत्नी सुलेना देवी के बयान पर मनोज पोद्दार, गौतम पोद्दार सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसने बताया कि शौचालय का पानी उसकी जमीन पर बहाने से मना करने पर सभी गाली गलौज के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। बीच बचाव के क्रम में उसका बेटा अवधेश जख्मी हो गया। पुलिस ने इस मामले में अवधेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।