Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/पिकअप व ऑटो की टक्कर में दो की मौत, तीन जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 10, 2020

मधेपुरा/पिकअप व ऑटो की टक्कर में दो की मौत, तीन जख्मी

मधेपुरा। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित मीरगंज-जदिया एसएच 91 पर पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर मीरगंज-जदिया एसएच 91 पर अनियंत्रित पिकअप वाहन ने लक्षमीपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप एक ऑटो में टक्कर मारकर भाग गया। इस दौरान ऑटो एसएच पर ही पलट गई। दुर्घटना में मौके पर ही सहरसा जिले के बिहरा नहट्टा निवासी मु.शकील साह और मु.सलमान साह की मौत हो गई। वहीं बीबी शहजादी साथ ही मु.उम्मत साह, बीबी गुलनाज गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना को देख स्थानीय लोगों ने पिकअप का पीछा किया। खुर्दा गांव में पिकअप को लोगों ने पकड़ लिया। इस बीच चालक वाहन छोड़ कर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सियावर मंडल समेत पुलिस अवर निरीक्षक भवेश चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच जाम कर विरोध करना शुरू कर दिया। एसएच जाम की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी जयप्रकाश राय, रहटा पंचायत के मुखिया ओम कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचकर लोगों को समझा बुझा कर किसी प्रकार आवागमन प्रारंभ कराया। मृतक के परिजन के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है।