Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/अलग-अलग हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

मधेपुरा/अलग-अलग हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार

मधेपुरा। थाना क्षेत्र के हथिऔंधा वार्ड 11 बिदटोली में भूमि विवाद में राजमिस्त्री इंद्रदेव यादव (38) की हत्या और उनकी पत्नी जानकी देवी (35) को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एक नामजद अभियुक्त पपल यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर जौतली के सकलदेव मंडल हत्याकांड में नामजद इंद्रदेव पासवान को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।