Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME/भाई ने किया पारिवारिक रिश्‍ते को शर्मसार, छोटे भाई की गोली मारकर ले ली जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

BIHAR CRIME/भाई ने किया पारिवारिक रिश्‍ते को शर्मसार, छोटे भाई की गोली मारकर ले ली जान

भागलपुर। घरेलू विवाद में भाई ने भाई की जान ले ली। बड़े भाई को शक था कि उनकी पत्‍नी जो घर से फरार है, उसे छोटे भाई ने ही भगाया है। इसी शक पर उसने छोटे भाई पर गोली चला दी, जिसमें उसकी जान चली गई। घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। उसी जगह शान से घूम रहे बड़े भाई को पुलिस ने पकड़कर न्‍यायिक हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कहलगांव के अमडंडा थाना के घुटीयानी गांव में घरेलू विवाद को लेकर शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे बड़े भाई परमानंद कुमार ने छोटे भाई पंचानंद महतो की हत्‍या कर दी। हत्‍या गोली लगने से हुई है। गोली पंचानंद के सीने में लगी। वह 22 वर्ष का था। हत्‍या करने के बाद परमानंद कुमार वहां से फरार नहीं हुआ। वह उसी जगह घूमते रहे। हत्‍या के लिए प्रयोग किए गए कट्टा को भी वह हाथ में लिए हुए था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर परमानंद कुमार को पकड़ ली। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा। पुलिस ने हथियार को अपने कब्‍जे में लिया है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि परमानंद की पत्‍नी कुछ दिन पहले घर से भाग गई थी। उसे शक था कि उसके भाई ने उसकी पत्‍नी को भगाया है। इसी आक्रोश में परमानंद ने अपने छोटे भाई पर गोली चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई।