Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन विफल:पप्पू यादव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

मधेपुरा/अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन विफल:पप्पू यादव

मधेपुरा। जाप सुप्रीमो सह मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार की देर शाम दिवंगत जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के निवास पर पहुंच कर परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी और मदद का हरसंभव भरोसा दिलाया।

उन्होंने इस दौरान मृतक जदयू नेता की पत्नी, बेटी और पुत्र के साथ बैठ कर घटना की जानकारी ली। कहा कि एक नेक और ईमानदार नेता की निर्मम हत्या अपराधियों के द्वारा की गई।

उन्होंने कहा कि सूबे में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेलगाम हो रहे अपराधी पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रही। उन्होंने कहा कि जदयू नेता की हत्या की जांच के लिए सरकार से एसआइटी के माध्यम से कराने और स्पीड ट्राइल चलाकर अपराधियों को तुरंत सजा दिलाने की मांग की।

मौके पर जाप के जिलाध्यक्ष मोहन मंडल, जाप के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, जाप के रामकुमार यादव, विनय शंकर यादव, महेश कुमार पप्पू, अभय कुमार मुन्ना,आलोक कुमार, कुंदन यादव, राजकुमार उर्फ मंटू, कुंदन यादव, अनिल अनल सहित कई जाप नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।