Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां/सीएसपी संचालक के भाई को गोली मार दो लाख लूटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

पूर्णियां/सीएसपी संचालक के भाई को गोली मार दो लाख लूटा

पूर्णिया। बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम अपराधियों ने सीएसपी संचालक के भाई को गोली मार हत्या कर दो लाख रुपये लूट लिया। खुटहीर के सीएसपी संचालक अरविद कुमार का भाई विरेंद्र कुमार (21) एसबीआई बनमनखी से रुपया लेकर सीएसपी पर जा रहा था। रास्ते में पूर्णिया-मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 पर पिपरा मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मार हत्या कर रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास जमकर बवाल काटा। सड़क जाम कर कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची बनमनखी थाना, डीएसपी सहित अन्य थाना की पुलिस पहुंचकर मामला शांत कराने में जुटा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक सवार तीन अपराधी पीछा कर आया और गाड़ी रोकने का इशारा किया। अपराधियों ने गोली चलाकर बिरेंद्र को रोकने का प्रयास किया। अपराधियों को देखकर बाइक छोड़कर पिपरा मोड़ के पास एक दुकान में घुसने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार घुसने नहीं दिया और अपराधियों ने उसे गोली मारकर रुपये वाला बैग लूटकर भाग निकला।