Kosi Live-कोशी लाइव कटिहार/मास्क नहीं पहने वाले सौ लोगों से वसूला गया जुर्माना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 2, 2020

कटिहार/मास्क नहीं पहने वाले सौ लोगों से वसूला गया जुर्माना

कटिहार। आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में सघन मास्क चेकिग अभियान चलाकर एक सौ लोगों से मास्क नहीं पहनने को लेकर जुर्माना वसूला गया। रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मिश्रा एवं थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक अनिल कुमार दास के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान आजमनगर बाजार, मस्जिद चौक, केसरी चौक, प्रभात चौक, काली स्थान, बागछल्ला, दमाईपुर, काजीपुरा, जोकर बाजारों में भ्रमण कर बिना मास्क लगा समान बेच रहे दुकानदारों के साथ आम लोगों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने को प्रेरित किया गया। मौके पर मास्क नहीं लगाने वाले एक सौ व्यक्ति से 5000 का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामग्री नहीं दें। साथ ही दुकानदारों को भी मास्क लगाने का सख्त निर्देश दिया। इस अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा।