Kosi Live-कोशी लाइव कटिहार/नाबालिग से छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 2, 2020

कटिहार/नाबालिग से छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार

कटिहार। प्रखंड के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ ढाई घंटे तक छेड़खानी व फिर एक लड़के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के चारों आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की आमलोगों ने भी सराहना की है। बता दें कि गत 29 जुलाई की रात्रि ग्यारह बजे चार मनचले लड़कों ने नवमी की छात्रा को घर से आवाज देकर उठाया था। उसके घर से बाहर निकलते ही चारों लड़कों ने गमछा से मुंह बांध कर उसे नदी किनारे ले जाकर ढाई घंटे तक छेड़खानी किया। बाद में एक लड़का सुमन कुमार ने सभी के सामने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छेड़खानी के दौरान लड़कों ने नाबालिग के नाजुक अंगों को जख्मी कर दिया था। ढाई घंटे बाद मनचलों ने लड़की को छेड़ते हुए घटना की कहीं जिक्र करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया था। घर पहुंचने के बाद लड़की बारह घंटे तक बेसुध रही। बाद में तीस तारीख की संध्या लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए उसी दिन मुख्य आरोपी सुमन को गिरफ्तार किया था। वहीं उसकी निशानदेही पर शनिवार को दो आरोपित मन्नू दास एवं श्रवन सिंह को गिरफ्तार किया। जबकि रविवार को चौथे आरोपी नवीन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। जघन्य घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपित की गिरफ्तारी होने के बाद आमजनों ने पुलिस के कार्यों की सराहना किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर घटना में शामिल चारो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।