सहरसा। एक जमाना था जब प्यार करने के लिए लोग प्रेम पत्र का सहारा लेते थे। लेकिन जैसे ही दुनिया डिजिटल हुआ उसी तरह अब प्यार भी डिजिटल होता जाता रहा है। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। लेकिन अब प्यार भी हाईटेक हो गया है और इस फेर में कुंवारे ही नहीं शादीशुदा भी फंस रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया के जरिये प्यार के मामले में विदेश की महिला भी प्रेमी से मिलने पहुंच जाती है।
----
केस एक
----
नेपाल की एक शादीशुदा महिला को महिषी प्रखंड के एक युवक से फेसबुक पर प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वह नेपाल से सहरसा आ गई और अपनी प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी। महिला के पति ने सहरसा सदर थाना में पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद महिला को बरामद किया गया। महिला को दो बच्चा भी था और शादी के 10 वर्ष बीत गये थे। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक को दिल दे दी और प्यार पाने सहरसा आ गई।
----
केस दो
----
हाल के दिनों में ही शहर के शंकर चौक से एक महिला के बच्चों के साथ अपहरण किये जाने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज की गई। पुलिस ने जब मामले को खंगाला तो पता चला कि यूपी के एक युवक से महिला को सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हो गई जो प्यार में बदल गया। फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। यूपी का युवक महिला से मिलने सहरसा आ गया और दोनों यहां से निकल गये। बाद में पुलिस ने पटना के एक होटल से बरामद किया गया।
----
केस तीन
---
सोशल मीडिया के जरिये दिल्ली की एक लड़की को सिमरीबख्तियारपुर के एक युवक से प्यार हो गया। तकरीबन दो वर्ष तक चले प्यार के बाद युवक लड़की से मिलने दिल्ली पहुंच गया और उसने लड़की से शादी रचा ली और दोनों सहरसा आ गये। जहां एक होटल में रहने लगे। इस मामले की भनक बजरंग दल को लगी तो विरोध शुरू हुआ। पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। बाद में लड़की के स्वजनों को सूचना दी गई। लेकिन दोनों के बालिग रहने के कारण कई पेंच फंस गया था।
-----
केस चार
-----
आरा की एक नाबालिग लड़की सहरसा के एक युवक के साथ सोशल मीडिया के जरिए प्यार कर बैठी। युवक आरा गया और लड़की को लेकर रफूचक्कर हो गया। पैसे के कारण कोर्ट मैरिज नहीं कर सका तो सिहेंश्वर मंदिर में शादी की योजना बनाई। इस दौरान लोगों को शक हुआ और लोगों ने पुलिस केा इसकी सूचना दे दी। दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई और लड़की के स्वजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद लड़की को स्वजनों को सौंप दिया गया।
---
केस पांच
----
जिले के बख्तियारपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार के बाद शादी की रजामंदी कर यौन शोषण का मामला सामने आया था। महिला थाना में लड़की ने इसकी शिकायत की थी। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई।
-----
बाइट
पश्चिमी सभ्यता के कारण नैतिक मूल्यों में गिरावट होती जा रही है। मोबाइल व इंटरनेट के दुरुपयोग के कारण इस तरह की घटनाएं होती है। ऐसे मामलों में अभिभावक को भी सचेत रहना चाहिए कि उनका बेटा या बेटी सोशल मीडिया व अन्य साइट पर क्या करती है। इसकी जांच करते रहने से ऐसी घटनाओं में कमी आएगी।
डॉ. विनय कुमार चौधरी, समाजशास्त्री, सहरसा।
----
बाइट
ऐसे मामलों में अक्सर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई जाती है। छानबीन के बाद ही पता चलता है कि सोशल साइट के माध्यम से प्यार हुआ था। इस मामलों में युवा वर्ग को भी अधिक सचेत रहने की जरूरत है।
आरके सिंह, थानाध्यक्ष, सहरसा।