अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने नियितिकरण की मांग को लेकर राजधानी पटना में की बैठक।
बीएनएमयू के डॉ सुमंत राव उर्फ बबलू सम्राट ने लिया भाग।
बिहार में सहायक प्राध्यापकों के पद पर नियमित शिक्षको की संभावित बहाली को लेकर अतिथि सहायक प्राध्यापकों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है और इसे लेकर आज बिहार राज्य के अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने अपने सेवा नियमितीकरण के मांग को लेकर आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने के लिए राजधानी पटना के पटना महविद्यालय के सेमिनार हॉल में आज एक राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया जिसमें बिहार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अतिथि सहायक प्राध्यापकों के संघ प्रतिनिधियों ने भाग लिया. उक्त आशय की जानकारी देते हुवे बीएनएमयू संघ के संयोजक डॉ राजीव जोशी एवं डाॅ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि हमलोग के तरफ से वहा प्रतिनिधि के रूप में डॉ सुमंत राव उर्फ बबलू सम्राट ने भाग लिया और उन्होंने अपने संबोधन में राज्य स्तर पर एकजुटता दिखाने का आह्वान करते हुवे कहा कि हमलोग संघर्ष के बल पर नियमित होकर रहेंगे.वहीं बैठक को पटना विश्ववद्यालय के विद्यानंद विधाता, महिला अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के तरफ से प्रियांका कुमारी, भागलपुर से आनंद आजाद आदि सहित दर्जनों अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने संबोधित किया और सबो ने क्रमबद्ध आंदोलन का निर्णय लेते हुवे तत्काल आगामी 26 अगस्त को नियमितीकरण के मांग को लेकर बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए जाएगा .और फिर आगामी 3 सितंबर को राजधानी पटना में एकत्र होकर भिक्षाटन कर प्रदर्शन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी मिलने पर बीएनएमयू मधेपुरा के अतिथि सहायक प्राध्यापकों में महिला प्रमुख डाॅ स्वेता शरण, डाॅ राखी भारती, अनुजा कुमारी,डॉ प्रीती कुमारी,डॉ डेज़ी कुमारी,डॉ गौरी कुमारी,साधना कुमारी, डाॅ मींकि सिंह, डाॅ सुनीता कुमारी,डॉ वंदना कुमारी, डाॅ लीना कुमारी , डॉ कोषल कुमार,डॉ अजय कुमार ,डॉ राघवेन्द्र कुमार, डॉ एम् एस रहमान,डॉ जयनारायण राम आदि शिक्षको ने सहमति जताते हुवे उक्त आंदोलन में शामिल होकर संघ के मांग को हासिल करने की बात कही।