Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां/पीयू में एलएलएम एवं एमबीए की परीक्षा 20 अगस्त से - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

पूर्णियां/पीयू में एलएलएम एवं एमबीए की परीक्षा 20 अगस्त से

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में सत्र 2019-21 के एलएलएम एवं एमबीए की परीक्षा 20 अगस्त से ऑनलाइन मोड में ली जाएगी। परीक्षा का विवरण विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनय कुमार सिंह ने बताया कि पीजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2018-20 की परीक्षा का प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश भी परीक्षार्थियों के ईमेल पर भेज दिया गया है। जिन विद्यार्थी को उनके मेल पर दिशा-निर्देश नहीं मिला है, वे चतुर्थ सेमेस्टर के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी परीक्षा 17 अगस्त से निर्धारित है। परीक्षा 19 अगस्त तक एक पाली में दोपहर 12 से दो बजे तक होगी।