सहरसा। पूर्व बिधान परिषद सदस्य सह अति पिछङा वर्ग आयोग बिहार के अध्यक्ष एवं पान चौपाल समाज के जबांज योद्धा स्व०रवीन्द्र कुमार तांती जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पान चौपाल समाज सहरसा द्वारा जिला परिषद सहरसा स्थित रैनबो रिसोर्ट के प्रांगण में किया गया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राज कुमार शर्मा एवं संचालन करने का मौका मुझे (गोविन्द दास तांती) मिला। मैने स्व०रवीन्द्र बाबू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अपिॅत कर उनके आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किए। साथ ही उनके द्वारा पान समाज के लिए किये गये अधुरे कार्यो को पुरा करने मे हरसंभव मदद करने का संकल्प लिया।