सहरसा। कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच जिस रफ्तार से हो रही है उसी रफ्तार से संक्रमित की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को जिले में 1019 लोगों के सैंपल की जांच की गई जिसमें से 79 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में 192 में से 17, कहरा में 50 में से दो, पंचगछिया में 68 में से तीन, पतरघट में 36 में से शून्य, सोनवर्षा में 102 में पांच, नवहट्टा में 125 में 22, सलखुआ में 45 में पांच, महिषी में 107 में दो, सौरबाजार में 100 में एक, बनमा में 26 में शून्य, सिमरी में 101 में 18, नियामत टोला में 41 में एक, सहरसा बस्ती में 26 में तीन पॉजिटिव मिले हैं। बताया कि सोमवार को 1019 लोगों के सैंपल की जांच की गई जिसमें से 940 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने , भीड़ से बचने व जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने का आग्रह किया है।